विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) एवं पीटीए के प्रतिनिधियों ने माननीय ब्लॉक प्रमुख जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर विद्यालय के समग्र विकास, शैक्षिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। माननीय ब्लॉक प्रमुख जी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए यथासंभव सहयोग एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
